{"_id":"5a9d7fb74f1c1b8e238bbf80","slug":"201520271287-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से मिला किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से मिला किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। किसान सभा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक राजेंद्र यादव के नेतृत्व में सोमवार को डीएम से मिला। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार और राज्यपाल से मांग की गई कि किसानों का आलू का न्यूनतम मूल्य कम से कम 12 सौ रुपये किया जाए। सरकार की ओर से घोषित 570 रुपये, लागत मूल्य से भी कम है।
उन्होंने कहा कि बिजली बिल को किसानों के हित में तत्काल वापस लिया जाए। नंदगंज चीनी मिल के लिए किसान सभा लंबे समय से आंदोलनरत है। सरकार की तरफ से बार-बार आश्वासन मिलने के बाद भी मिल चालू नहीं की जा रही है। किसान सभा ने 60 वर्ष के ऊपर के सभी किसानों, दस्तकारों, बुनकर, शिल्पकार, खेत मजदूरों को दस हजार रुपए मासिक पेंशन देने की मांग सरकार से की। इस अवसर पर 11 मार्च को बबुरीवन चट्टी पर सचिव मंडल ब्लाक कमेटी की बैठक करने का निर्णय लिया गया। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, प्रो. केएन सिंह, सूर्यनाथ यादव, अखिलेश राय, राजदेव यादव, रामतेज यादव, असगर अली शामिल थे।