{"_id":"5a919b8d4f1c1b4e588baa0e","slug":"201519491981-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैधानिक करों को समाप्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैधानिक करों को समाप्त करने की मांग
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सिविल बार संघ की बैठक शनिवार को बार के सभागार में हुई। इसमें नगर पालिका परिषद के निवासियों पर लगाए गए स्वकर एवं अन्य अवैधानिक करों को समाप्त करने की मुख्यमंत्री, संचार-रेल राज्यमंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से मांग की गई। इस बात की नगर पालिका की चुनावी सभा में घोषणा एवं आश्वासन के बावजूद समाप्त न किया जाना जनता को धोखा देना है। इस पर गहन विचार विमर्श किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों के आश्वासन को याद दिलाने के लिए मुख्यमंत्री, संचार-रेल राज्यमंत्री, नगर विकास मंत्र, प्रभारी मंत्री, एमएलसी, सदर विधायक एवं पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन देकर यह अनुरोध किया गया कि शीघ्र ही स्वकर एवं अन्य अवैधानिक करों को समाप्त कराएं। इस अवसर पर चंद्रबली राय, गंगा प्रसाद सिंह, अजय सिंह, विजयशंकर पांडेय, ओमप्रकाश गुप्ता, राजेश सिंह, नवीन कुमार राय, शिवकुमार राय, जयसूर्य भट्ट, चंद्रमोहन पांडेय, अब्दुल गफ्फार, राजेश कुमार राय, राजकुमार जायसवाल आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता अध्यक्ष विरेंद्र कुमार पांडेय और संचालन महासचिव अजयवीर सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन