फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   थानाध्यक्ष के खिलाफ लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन

थानाध्यक्ष के खिलाफ लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन

Sat, 03 Feb 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
थानाध्यक्ष के खिलाफ लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन
कठवामोड़ (गाजीपुर)। नोनहरा थानाध्यक्ष के भ्रष्टाचार में लिप्त होने, जनप्रतिनिधियों एवं सम्मानित लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने, धन उगाही करने आदि को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश किसान सभा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और प्रधान संघ ने संयुक्त रूप से थाने के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के साथ ही जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसे हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र यादव ने कहा कि नोनहरा थाना क्षेत्र में चोरी, छिनैती, हत्या सहित अन्य अपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं। पुलिस इस पर रोक लगाने में पूरी तरह से फेल है। पुलिस का काम है निर्बल, गरीब, बेसहारा लोगों की मदद करे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर रही है। थानाध्यक्ष भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। थाने में अपनी समस्याओं को लेकर जाने वालों के साथ उनके द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा है। कहा कि सरकारें तो आती-जाती हैं, लेकिन लोकसेवक तो हमेशा रहेंगे। उनकी जवाबदेही जनता के प्रति होती है। चेतावनी देते हुए प्रशासन से मांग किया कि थानाध्यक्ष को हटाकर उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच कराई जाए। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। अंत में मांगों का ज्ञापन एसडीएम मुहम्मदाबाद को सौंपा। प्रदर्शन को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, सहसचिव जनार्दन राम, जंगीपुर विधायक डा. विरेंद्र यादव, प्रधान संघ के अध्यक्ष भयंकर सिंह, पूर्व विधायक विजय कुमार, सदर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार, देवेंद्र मिश्र, रामकुमार, ओमप्रकाश ठाकुर, सूर्यनाथ यादव, जनार्दन राय, राजेंद्र राय, शफीक अहमद, अशोक मिश्र, संटू जैदी, जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव, बबलू मिश्रा, राजदेव यादव, मुन्ना राजभर आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामायण यादव, प्रधान रामानुज सिंह और प्रधान गुलाब ने संयुक्त रूप से तथा संचालन किसान सभा जिलाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed