{"_id":"5a2d69e24f1c1b78548c24ea","slug":"201512925666-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकृति आकर्षण का केंद्र रही स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकृति आकर्षण का केंद्र रही स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया(गाजीपुर)। कस्बा बाजार स्थित एम हलीमा पब्लिक स्कूल में रविवार को शैक्षिक, विज्ञान प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विज्ञान प्रदर्शनी में जेसीबी, फोल्डिंग सड़क एवं शैक्षिक प्रदर्शनी में स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के साथ स्कूल भवन की आकृति आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष एहसान जफर ने प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं की ओर से बनाई गई विभिन्न कलाकृतियों के स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान बच्चों के हुनर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उसे तराशने की। इस अवसर पर आयोजित बाल मेला का स्कूली बच्चों और अभिभावकों ने जमकर लुत्फ उठाया। मेले में बच्चों द्वारा चाट, हस्त निर्मित खिलौने, फुल्की, हस्त कला से संबंधित वस्तुएं रखी गयी थी। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक आफताब हजरी नदवी, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार गुप्ता, जैद अंसारी, नसीम अंसारी, सतीश, चंद्रमा सिंह यादव, मनीष पांडेय, सतीश सिंह, शकील, मेराज आदि उपस्थित थे।