{"_id":"5a2c17734f1c1b9f678c05fa","slug":"201512839027-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण-पत्र वितरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण-पत्र वितरित किया
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले के राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के गणित और विज्ञान के शिक्षकों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रदेव ने प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण-पत्र वितरित किया। प्रशिक्षण में शिक्षकों ने गणित और विज्ञान विषय में आने वाले कठिन बिंदुओं को दूर करने का प्रयास विचार-विमर्श के जरिए किया। प्रशिक्षकों ने गणित विषय में वर्गमूल, समीकरण, घनमूल और विज्ञान विषय में प्रदूषण, कार्य ऊर्जा, मानव का समन्वय के संबंध में शिक्षकों को जानकारी दी।
प्रशिक्षण में कक्षा में पढ़ाते समय शिक्षकों को जो कठिनाई झेलनी पड़ती है, उन सभी बिंदुओं पर चर्चा कर उसका समाधान निकाला गया। इसके अलावा शिक्षकों को ग्रुपों में बांटकर उन्हे गतिविधि आधारित शिक्षण देने का प्रयास प्रशिक्षकों ने किया। शिक्षकों की तरफ से मुकेश यादव, कन्हैया गुप्ता, गोपीनाथ मौर्या, सरिता कुमारी ने ब्लैक बोर्ड के माध्यम से गणित और विज्ञान के कई बिंदुओं का प्रस्तुतीकरण कर उसका समाधान निकाला। प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी प्रशिक्षक रामनाथ, वीके वर्मा ने निभाई। इससे पहले जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रदेव ने कहा कि प्रशिक्षण से ज्ञान में वृद्धि करने का मौका मिलता है। विज्ञान और गणित दो महत्वपूर्ण विषय है। शासन स्तर से विज्ञान और गणित के शिक्षकों की कमी को शीघ्र पूरा करने का प्रयास होने वाला है। उन्होंने प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को कक्षाओं में उतारकर छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने का आग्रह शिक्षकों से किया।