फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   वितीय घाटे की जांच कर वसूली होनी चाहिए

वितीय घाटे की जांच कर वसूली होनी चाहिए

Fri, 08 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
वितीय घाटे की जांच कर वसूली होनी चाहिए
जमानिया। प्रबंध समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रीय अभिभावकों की ओर से स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर दिया जा रहा धरना शुक्रवार को जारी रहा। इस अवसर पर संस्थापक गोवर्द्धन दास के पौत्र प्रबंध समिति के सदस्य राधाकृष्ण जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि कॉलेज की खेती योग्य भूमि का समिति के हक में सही इस्तेमाल नहीं किया गया है। वित्तीय घाटे की जांच कर वसूली भी होनी चाहिए। राजेश जायसवाल ने कहा कि लगाए गए आरोप की जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। कहा कि विद्यालय के भवन जर्जर अवस्था में है और पूरी व्यवस्था चरमरा गयी है। इस बाबत पूछे जाने पर प्रबंधक लछिराम यादव ने बताया कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इस मामले में उच्च न्यायालय का फैसला पूर्व में ही आ चुका है। जहां तक वित्तीय अनियमितता की बात है तो प्रत्येक वर्ष विद्यालय की आडिट होती है। बिना कारण विद्यालय के गेट के पास धरना देकर पढ़ाई बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है। महेंद्र सिंह, इंद्रासन सिंह, रविंदर सिंह, गोपाल सिंह, महावीर प्रसाद, प्रमोद तिवारी, शिव मूरत सिंह, अरुण कुमार, कपिलदेव सिंह, विजेंद्र सिंह, संतोष वर्मा, श्रवण कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed