फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रदर्शनी में वैज्ञानिक छात्रों ने प्रस्तुत किए बेहतर मॉडल

प्रदर्शनी में वैज्ञानिक छात्रों ने प्रस्तुत किए बेहतर मॉडल

Thu, 23 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी में वैज्ञानिक छात्रों ने प्रस्तुत किए बेहतर मॉडल
गाजीपुर। जिला विज्ञान क्लब की ओर से डॉ सीवी रमन के जन्मदिन पर गुरुवार को नगर के हुआबाग में स्थित आदर्श इंटर कालेज में भारतीय वैज्ञानिकों पर वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक माडलों की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को सोचने को विवश कर दिया। लोगों ने माडलों की खूब प्रशंसा की।
विज्ञापन

विज्ञान माडल में सीनियर वर्ग में आदर्श इंटर कालेज के हिमांशु प्रजापति, दीपक यादव क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय, जबकि राजकीय बालिका इंटर कालेजनमीरा परवीन को तीसरा स्थान मिला। विज्ञान माडल जूनियर में आदर्श इंटर कालेज के निशांत कश्यप, अखिलेश कुमार, निखिल कुमार रावत क्रमश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। व्याख्यान में राजकीय बालिका इंटर कालेज की सौम्या मिश्रा, अतिति शर्मा प्रथम एवं द्वितीय तथा आदर्श इंटर कालेज के चंद्रभूषण विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में शामिल डा. प्रमोद कुमार मिश्रा, डा. दिनेश सिंह, सत्येंद्र त्रिपाठी, डा. एसके पांडेय ने बच्चों के माडल पर अपने वैज्ञानिक व्याख्यान के माध्यम से भारतीय वैज्ञानिकों के भापत के विज्ञान के क्षेत्र में योगदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रदेव पांडेय मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जविल कर किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद सिंह, राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य मालविका सिंह, अधिवक्ता रणजीत सिंह, रामपूजन सिंह, कृपाशंकर सिंह विद्यालयों के शिक्षकों के साथ ही सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में प्रधानाचार्य डा. पारसनाथ सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन डा. संजय कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed