फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   स्वैच्छिक रक्तदान : 19 लोगों ने किया महादान

स्वैच्छिक रक्तदान : 19 लोगों ने किया महादान

Thu, 05 Oct 2017 01:07 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
स्वैच्छिक रक्तदान : 19 लोगों ने किया महादान
गाजीपुर। स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के रक्तकोष भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने के लिए बुधवार को लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 32 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया था, जिसमें 19 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्धाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गिरीश चंद्र मौर्या तथा प्रभारी सीएमएस डॉ. निसार अहमद ने फीता काटकर किया। शिविर के दौरान पहुंचे मुख्य अतिथि जिलाधिकारी के. बालाजी तथा विशिष्ठ अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप दूबे ने रक्तदान कर रहे महादानियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही रक्तदान-महादान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ‘अमर उजाला’ संस्थान को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में नगर क्षेत्राधिकारी हृदयानंद सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर जिला अस्पताल के रक्तकोष सुबह साढ़े नौ बजे से प्रारंभ हुआ। इसके बाद जैसे-जैसे पारा बढ़ता गया। महादानियों की संख्या उसी जज्बे के साथ बढ़ने लगी। यह सिलसिला सुबह से दोपहर बाद तक चला। रक्तदान-महादान को लेकर जहां युवाओं में जोश देखने को मिला, वहीं महिला-पुरुषों में जज्बा भी देखते बन रहा था। रक्तकोष विभाग के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आरएन शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने दिल से मेहनत की। निर्धारित औपचारिकता पूरी करने के बाद दिन के दो बजे तक कुल 19 लोगों ने रक्तदान किया। शहर के साथ ही ग्रामीणों क्षेत्रों से पहुंचे लोगों के चेहरे पर महादान में हिस्सा लेने के बाद खुशी साफ झलक रही थी। रक्तदान शिविर में कर्मचारी संगठन के साथ ही एनसीसी कैडेटों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. गिरीश चंद्र मौर्या, सीएमएस डॉ. नेसार अहमद, महिला अस्पताल सीएमएस विनीता जायसवाल, साकेत सिंह, बृजेश शर्मा, डॉ. आरएन शर्मा, डा. पी तिवारी, बृजभान सिंह, पवन राय, पंकज राय, रामजी यादव, नंदलाल दूबे, स्टाप नर्स पूजा कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed