फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   भाजपा ने लोकतंत्र की सीमाएं तोड़ीं

भाजपा ने लोकतंत्र की सीमाएं तोड़ीं

Fri, 09 Jun 2017 10:35 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने लोकतंत्र की सीमाएं तोड़ीं
गाजीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर के पीरनगर स्थित जिला कार्यालय से शुक्रवार को जुलूस निकाला। जुलूस में शिवराज सिंह चौहान इस्तीफा दो, मध्य प्रदेश सरकार बर्खास्त करो, किसानों का सभी कर्ज माफ करो, मनमोहन सिंह सरकार के रास्ते पर चल माफ करें, झूठे वादे नहीं चलेंगे आदि नारा लगाया। कांग्रेस कार्यकर्ता सीधे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां पर आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि देश एवं राज्यों की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की सभी सीमाएं तोड़ दी है।
विज्ञापन

कहा कि किसानों को गोली मारने के बाद देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को पी ड़ित परिवार से मिलने से रोक दिया जाना गलत है। यह तानाशाही विचारों का द्योतक है। अंग्रेज भी जेल में बंद भगत सिंह के परिवार वालों को मिलने की इजाज देते थे। ऐसी सरकार को राष्ट्रपति द्वारा तत्काल बर्खास्त कर किसानों पर गोलियां बरसाने वाले दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही देश के सभी किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों पर बरबरता पूर्वक लाठीचार्ज एवं गोली चलवा कर पांच किसानों की हत्या करवा कर यह साबित कर दी है कि यह सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए देश के मजदूरों, किसानों पर कहर बरपा रही है। सभा के अंत में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री, अमिताभ, अनिल दुबे, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, रविकांत राय, अरविंद मिश्रा, अजय सिंह, सभासद आशुतोष गुप्ता, शहनवाज, बटुकनारायण मिश्रा, रामनगीना पांडेय, अनिल राय, मंसूर आलम रानी, अजय श्रीवास्तव, शबीहुल हसन, चंद्रशेखर शुक्ला, सुरेंद्र पांडेय, मनीष राय, मो. राशिद, फरीद अहमद गाजी, राकेश राय, रइस अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed