फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   20 days of Ramlila will start from today, artists from Raebareli will stage it

Ghazipur News: आज से शुरू होगी 20 दिवसीय रामलीला, रायबरेली के कलाकार करेंगे मंचन

Wed, 17 Sep 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
20 days of Ramlila will start from today, artists from Raebareli will stage it
गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी, हरिशंकरी की ओर से पिछले सैकड़ों वर्ष से श्रीरामचरित मानस पर आधारित रामलीला का मंचन बुधवार से शुरू होगा, जो 11 अक्तूबर को समाप्त होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा ने बताया कि रामलीला का मंचन वंदे वाणी विनायको आदर्श श्रीरामलीला मंडल, रायबरेली की ओर से प्रस्तुत किया जाएगा। धनुष-मुकुट पूजन से शुरू होकर तय कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न स्थलों पर मंचित होते हुए 27 सितंबर को रामलीला मैदान लंका में पहुंच जाएगी। 27 सितंबर से 2 अक्तूबर तक की रामलीला का मंचन रामलीला मैदान लंका में होगा। 2 अक्तूबर को विजयादशमी पर्व का आयोजन व 11 अक्तूबर को श्रीराम राज्याभिषेक, हरिशंकरी स्थित श्रीराम चबूतरे पर संपन्न होगा। 11 अक्तूबर को श्रीराम राज्याभिषेक के आयोजन के साथ ही वर्ष की रामलीला का समापन हो जाएगा। इस दौरान आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन वाराणसी के कलाकारों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

60 फीट का होगा रावण का पुतला-ओमप्रकाश तिवारी बच्चा ने बताया कि दो अक्तूबर को विजयादशमी के दिन रामलीला मैदान, लंका में शाम 07:30 बजे से श्री राम-रावण युद्ध का मंचन होगा। रात 8 बजे रावण के पुतले का दहन होगा। इस वर्ष भी लगभग 60 फीट का रावण का पुतला बनाया जा रहा है। मुख्य अतिथि, कमेटी के संरक्षक, जिलाधिकारी और कमेटी के सह-संरक्षक पुलिस अधीक्षक बटन दबाकर रावण के पुतले का दहन करेंगे। रामलीला की तैयारी एक महीने से चल रही है। इसके सजीव प्रसारण के लिए एलईडी स्क्रीन की भी व्यवस्था कमेटी की ओर से की गई है।
विज्ञापन



रामलीला का कार्यक्रम
कब और कहा होगी कौन सी लीला
तारीख- लीला -स्थान

-17 सितंबरः- धनुष मुकुट पूजन, नारद मोह, राम जन्म व लीला। -श्रीराम चबूतरा हरिशंकरी
-18सितंबरःरः श्रीमुनि आगमन, ताड़का वध लीला,सीताराम मिलन--श्रीराम चबूतरा हरिशंकरी
19 सितंबरः धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर, श्रीराम विवाह-श्रीराम चबूतरा हरिशंकरी
20 सितंबरः राज तिलक की तैयारी, मंथरा-कैकई संवाद और कोप भवन लीला-श्रीराम चबूतरा हरिशंकरी
21 सितंबरः श्रीदशरथ-कैकई- श्रीराम संवाद, विदाई मांगना--श्रीराम चबूतरा हरिशंकरी
22 सितंबरः वन गमन, निषाद राज मिलन, तमसा निवास- श्रीराम चबूतरा हरिशंकरी से श्रृंगवेरपुर, पहाड़ खां पोखरा
23 सितंबरः श्रीराम केवट संवाद, घनरैला द्वारा सुरसुरी पार जाना- पहाड़ खां के पोखरा से दक्षिण से उत्तर तरफ जाना।

24 सितंबरः श्रीभरत आगमन, मनावन, विदाई, भारद्वाज मुनि का आश्रम- सकलेनाबाद
25 सितंबरः जयंत नेत्रभंग, माता अनसुइया और सीता संवाद और ऋषि अत्री राम संवाद।- राजा शंभूनाथ का बाग अर्बन बैंक के बगल।

26 सितंबरः विराज राक्षस वध, सरभंग मुनि की गति एवं राम संवाद, श्रीराम प्रतीक्षा, -राजा शंभूनाथ का बाग अर्बन बैंक के बगल।
27 सितंबरः भक्त सुतीक्ष्ण एवं अगस्त मुनि से राम की भेंट, जटायु राम भेंट और प्रभु अवतार की झांकी-राजा शंभूनाथ का बाग अर्बन बैंक के बगल।

28 सितंबरः सूर्पूणखा की नक्कटैया, शरदूषण वध और सीता हरण लीला।- श्रीराम लीला लंका मैदान (लंका स्टेज पर)
29 सितंबरः शबरी मां का फल का खां, हनुमान राम मिलन, सुग्रीव मित्रता- रामलीला मैदान लंका स्टेज पर।
30 सितंबरः बाली सुग्रीम युद्ध, श्री हनुमान माता सीता मिलन, लंका दहन- रामलीला मैदान पूर्वी छोर

1 अक्तूबरः लक्ष्मण शक्ति, संजीवनी बूटी, कुम्भकरण मेघनाथ वध, रावण की युद्ध भूमि में प्रवेश- रामलीला मैदान लंका स्टेज पर।
2 अक्तूबरः राम रावण युद्ध, रावण वध, रावण के पुतला का दहन।- रामलीला मैदान।

3 अक्तूबरः भरत मिलाप- सकलेनाबाद में रात एक बजे।
4 अक्तूबरः अयोध्या वापसी- सकलेनाबाद से हरिशंकरी आना।

5 अक्तूबरः गंगा पूजन, दशावतार की झांकी- कलक्टर घाट गंगा नदी के तट पर।
11 अक्तूबरः श्रीराम राज्याभिषेक (राजगद्दी)--श्रीराम चबूतरा हरिशंकरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed