फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   स्पैन क्रैक होने से मची अफरा-तफरी

स्पैन क्रैक होने से मची अफरा-तफरी

Sat, 23 Mar 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
स्पैन क्रैक होने से मची अफरा-तफरी
सुहवल। हमीद सेतु के ज्वाइंटर में दरार पड़े एक पखवारा हो गया लेकिन पुल की मरम्मत अभी तक नहीं हो सकी। शुक्रवार की सुबह टाप अप और बाटम स्पैन क्रैक होने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बाद में इंजीनियरों ने चेक करने के बाद लोगों को पैदल आवागमन की पुन: अनुमति दे दी। शुक्रवार की सुबह मरम्मत के दौरान सेतु के ज्वाइंटर संख्या-14 के दूसरी तरफ की पुरानी हो चुकी रोलर बेयरिंग को बदलने के लिए हाइड्रोलिक प्रेशर जैक के सहारे स्पैन के लिफ्टिंग के बाद कर्मचारी बेयरिंग को निकालने में लगे थे। इसी बीच स्पैन का टाप अप एवं बाटम स्पैन ऊपर एवं नीचे करीब एक फीट में क्रैक होने के साथ ही तेज आवाज के साथ नीचे बैठ गया। भयवश कुछ देर के लिए पैदल राहगीर भी जगह-जगह रुक गए। इंजीनियर एवं कर्मचारी भी आनन-फानन में मरम्मत कार्य छोड़ गटर बाक्स से बाहर निकल ऊपर आ गए। इस घटना की जानकारी इंजीनियरों ने विभागीय अधिकारियों को दी। इंजीनियरों ने चेक करने के बाद लोगों को पैदल आवागमन की पुन: अनुमति दे दी। यह संयोग रहा कि प्रेशर जैक से स्पैन सपोर्ट पहले से दिया गया था। फिलहाल क्रेक हुए स्पैन की मरम्मत में इंजीनियर जुटे हैं। स्पैन क्रैक होने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी पश्चिमी तरफ की स्पैन की लिफ्टिंग के दौरान यह हादसा हो चुका है। एक पखवारे के बाद भी पुल की मरम्मत न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में एनएचएआई वाराणसी के परियोजना निदेशक समर बहादुर ने बताया कि तकनीकी दिक्कत के चलते स्पैन क्रैक हुआ। वैसे कोई परेशानी वाली बात नहीं है। जल्द ही पुल की मरम्मत कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed