{"_id":"5c9253d6bdec2260e22ac50a","slug":"191553093589-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक छेदीराम का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक छेदीराम का निधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखनिया। समाजवादी पार्टी के जखनिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और पूर्वांचल के गांधी रामकरन यादव दादा के सहयोगी छेदी राम का बुधवार की दोपहर में निधन हो गया। छेदी राम दिग्गज समाजवादी नेता थे। उन्होंने दलितों के हक के लिए हमेशा संघर्ष किया और आजीवन पिछड़ों और गरीबों के लिए लड़ते रहे।
वर्ष 1982 के विधानसभा उपचुनाव में पहली बार कांग्रेस के मंत्री देउराम को पराजित कर वह जखनिया के विधायक बने। इसके बाद वर्ष 2002 में सपा के टिकट पर दोबारा जखनिया के विधायक निर्वाचित हुए। उनके निधन पर पूर्व एमएलसी विजय यादव, पूर्व मंत्री काशीनाथ यादव, विधायक डा. विरेंद्र यादव, विधायक सुभाष पासी, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा देवी, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, पूर्व एमएलसी बच्चा यादव, मुन्नन यादव, लालजी यादव, छोटू यादव, जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव, राजेश कुशवाहा, पूर्व सांसद अफजाल अंसारी, उमाशंकर कुशवाहा, मन्नू अंसारी, पूर्व प्रमुख विजय यादव आदि ने शोक प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।