फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हमीद सेतु की रोलर बेयरिंग धंसी, भारी वाहनों का आवागमन ठप

हमीद सेतु की रोलर बेयरिंग धंसी, भारी वाहनों का आवागमन ठप

Fri, 08 Mar 2019 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
हमीद सेतु की रोलर बेयरिंग धंसी, भारी वाहनों का आवागमन ठप
सुहवल। हमीद सेतु के पिलर सात एवं छह के मध्य ज्वाइंटर नंबर-14 के दोनों तरफ की रोलर बेयरिंग शुक्रवार की सुबह एक बार फिर 10 इंच धंस गई । इसकी जानकारी होते ही संबंधित विभाग समेत प्रशासनिक महकमे में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी के बालाजी ने दुर्घटनाओं की आशंका के मद्देनजर सेतु पर भारी वाहनों का आवागमन अगले आदेश तक रोक दिया है। पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेटिंग कर वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

हमेशा की तरह शुक्रवार की सुबह क्षेत्रीय लोग हमीद सेतु पर मार्निंग वाक कर रहे थे। तभी सुबह करीब चार बजे लोगों की नजर ज्वाइंटर पर पड़ी तो लोगों के होश फाख्ता हो गए। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सुहवल थानाध्यक्ष राजू कुमार फोर्स के साथ पुल पर पहुंचे। ज्वाइंटर को देखने के बाद एहतियात के तौर पर सेतु के दोनों तरफ से आ रहे बड़े वाहनों को जगह-जगह रोकवा दिया। साथ ही इसकी जानकारी आला- अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने इसकी जानकारी एनएचएआई के अधिकारियों को दी। जिलाधिकारी ने किसी दुर्घटना की संभावना के मद्देनजर सेतु पर ट्रक, बस के साथ ही कामर्शियल वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया। इस पर पुलिस ने मेदनीपुर तिराहा, कालूपुर तिराहा, सुखदेवपुर तिहारा एवं रजागंज पुलिस चौकी आदि अन्य जगहों पर बैरिकेटिंग कर वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया, साथ ही सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मियों की तैनाती भी कर दी गई। आवागमन बंद होने से सेतु के दोनों तरफ ट्रकों की लाइन लगी रही। यात्री और स्कूली बसों के आवागमन पर भी रोक लगाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। जिन छात्रों को बड़ी स्कूली बसों से आना था, उन्होंने पैदल ही हमीद को पार किया। इसके अलावा यात्री वाहनों के यात्री भी परेशान रहे। दिन में ढाई बजे तक मौका मुआयना करने न तो एनएचएआई के अधिकारी ही पहुंचे थे और ही जिलाधिकारी। इस संबंध में जिलाधिकारी के बालाजी ने बताया कि सेतु के ज्वाइंटर में दरार पड़ने की जानकारी मिली है। फिलहाल एहतियात के तौर पर सभी बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही जल्द मरम्मत को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इंडिया (एनएचएआई) सेतु निगम को जानकारी दे दी गई है। जल्द ही मरम्मत करा कर पुल को बड़े वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


सुहवल। ओवरलोडिंग के चलते एक बार पुन: एक माह 16 दिनों के बाद पूर्व में पड़ी दरार वाली जगह पर ही गंगा नदी पर बने हमीद सेतु के पिलर सात एवं छह के मध्य ज्वाइंटर नंबर-14 की दोनों तरफ की रोलर बेयरिंग शुक्रवार सुबह करीब चार बजे करीब 10 इंच धंस गई। इसके चलते ट्रकों, बड़ी बसों के साथ ही कामर्शियल वाहनों का आवागमन डीएम ने प्रतिबंधित कर दिया, जिससे ऐसे वाहनों को चालकों-स्वामियों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 31 दिसंबर को पिलर सात एवं छह के मध्य ज्वाइंटर नंबर-14 की दोनों तरफ की रोलर बेयरिंग धंस गई थी। किसी दुर्घटना के मद्देनजर जिलाधिकारी ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed