{"_id":"5c436e4dbdec22735e2d4123","slug":"191547923021-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रबंधन के बताए उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रबंधन के बताए उपाय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)। विकासखंड के दबिस्ता पूर्वांचल स्कूल में हिंदुस्तान स्काउट-गाइड के तत्वावधान में शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को राष्ट्र सेवा, रस्सी गांठ बांधना, आपदा प्रबंधन, राष्ट्र के संकट काल एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तौर तरीके की जानकारी शिविर के स्काउट ट्रेनर अफजाल मंसूरी, दिनेश भारद्वाज, रविकांत शर्मा एवं गाइड ट्रेनर प्रियंका सिंह ने दी।
स्काउट-गाइड के प्रतिभागी बच्चों ने बिना बर्तन के भोजन बनाना, टेंट बनाना, घायलों को बिना स्ट्रेचर के उपचार के लिए ले जाना, ध्वज शिष्टाचार एवं मार्च पास्ट की ट्रेनिंग आदि गतिविधियों को मुख्य अतिथि के सामने प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद कमालुद्दीन अंसारी ने शिविर को बच्चों के लिए लाभदायक बताते हुए कहा कि इससे बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत होगी। जिला संगठन आयुक्त अरविंद यादव ने शिविर के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता, ट्रैफिक नियम एवं सर्व शिक्षा अभियान आदि विषयों को प्रमुखता से बताया। शिविर में प्रधानाचार्य मनोज कुमार गुप्ता, जफर इकबाल, बीएस तिवारी, अनिल कुमार गुप्ता, अंजनी यादव, बीएस पांडेय, राजेश, समरजहां, नीतू केसरी, रेखा वर्मा, तमन्ना बानो, रजिया बेगम आदि उपस्थित रहीं।