{"_id":"5c080970bdec224155406517","slug":"191544030576-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रूमिंग वर्कशाप में दी युवाओं को सफल करियर की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रूमिंग वर्कशाप में दी युवाओं को सफल करियर की जानकारी
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। प्रज्ञा आईटीआई ताहीरपुर के परिसर में जिलेट गार्ड और ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘सफलता अपनी मुट्ठी में’ का सफल आयोजन किया गया। गुरुवार को युवाओं को भविष्य में सफल करियर पाने के लिए कई टिप्स दिए गए। उक्त कार्यक्रम में आईटीआई के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवाओं के करियर और ग्रूमिंग वर्कशाप के जरिए उनमें आत्म विश्वास बढ़ाने की भरपूर कोशिश की गई। वर्कशाप में मिली जानकारी से युवाओं को जिंदगी में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा दी गई।।
‘सफलता अपनी मुट्ठी में’ शीर्षक के तहत ग्रूमिंग वर्कशाप के दौरान युवाओं को बताया गया कि सफलता की ऊंचाई तक चढ़ने के लिए सही मार्गदर्शन की जरूरत पड़ती है। इसके लिए छात्र व युवाओं में आत्म विश्वास का होना जरूरी है। शहर के प्रज्ञा आईटीआई स्कूल ताहीरपुर में सफलता अपनी मुट्ठी में कार्यक्रम के तहत वर्कशाप में कहा गया कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए सही ग्रूमिंग और सही मार्ग दर्शन बेहद जरूरी है। इस दौरान ग्रुप डिस्कशन भी हुआ। अंतत: फाइनल में कुल तीन छात्र सोनू चौहान, कांशीलाल और सुजीत कुमार चुने गए। इस दौरान आईटीआई के प्रधानाचार्य ने अमर उजाला की इस पहल की सराहना की।