फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रोवर्स-रेंजर्स की देश हित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका

रोवर्स-रेंजर्स की देश हित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका

Wed, 05 Dec 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
रोवर्स-रेंजर्स की देश हित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका
गाजीपुर। दो दिवसीय जनपदीय महाविद्यालय रोवर्स-रेंजर्स समागम शिविर सत्यदेव डिग्री कालेज गाधिपुरम बोरसिया में बुधवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा के सांसद नीरज शेखर ने ध्वजारोहण कर कहा कि रोवर्स-रेंजर्स की देश हित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स आपदा आदि के समय में सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह ने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स सीमित संसाधनों के बावजूद विपरीत परिस्थितियों में कार्य करना सिखाते हैं। इनकी सोच ऐसी स्थितियों में संजीवनी का काम करती है। रोवर्स-रेंजर्स की जनपद संयोजक डा. प्रतिमा सिंह ने संस्था के नियम एवं प्रतिज्ञा से अवगत कराया। विश्वविद्यालय के संयोजक डॉ. जगदेव ने रोवर्स-रेंजर्स के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इससे पहले सरस्वती वंदना के बाद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह ने अनुशासन में रहते हुए प्रशिक्षण लेने की सीख दी। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सत्यदेव इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी की निदेशक डॉ. प्रीति सिंह, कॉलेज के निदेशक अमित सिंह रघुवंशी, सत्यदेव कालेज ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य डॉ. तेजप्रताप सिंह, सत्यदेव इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के प्रधानाचार्य अजीत कुमार यादव, सत्यदेव आईटीआई के प्रधानाचार्य सुनील यादव, संस्था के सलाहकार डॉ. दिग्विजय उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed