{"_id":"5bbf8a9dbdec224fd544f771","slug":"191539279517-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट लगने से दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट लगने से दो घायल
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सेवराई(गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर गुरुवार को हाईटेंशन तार का करेंट लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।
सेवराई गांव के प्राथमिक विद्यालय मझली पट्टी के पास ही आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी छत पर स्लैब डाला जा रहा था। मजदूरों के साथ काम करते समय जमानिया के तियरी निवासी शक्तिमान राम (20 वर्ष) ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से छू गया । इससे करंट लगने ले वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर भटपुरवा रोहनी गांव निवासी जयनाथ यादव (60 वर्ष) प्राथमिक विद्यालय के पास खेत में भैस चरा रहे थे। खेत के किनारे नीचे से गुजरा बिजली का तार छू गया। करंट की चपेट में आकर वह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। इसके बाद विद्युत सप्लाई बंद की गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार इस जर्जर तार की शिकायत एसडीओ और एक्सईएन से की लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण घटना के बाद भी तार को ठीक नहीं कराया गया। इस संबंध में अधिशासी अभियंता जमानिया महेंद मिश्रा ने कहा कि उसे जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।