फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एकतरफा मुकाबले में आरा ने बलिया को हराया (युवा पेज)

एकतरफा मुकाबले में आरा ने बलिया को हराया (युवा पेज)

Fri, 09 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
एकतरफा मुकाबले में आरा ने बलिया को हराया (युवा पेज)
दिलदारनगर (गाजीपुर)। नाइजीरिया स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में मिर्चा गांव के ख्वाजा गरीब नवाज स्टेडियम में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच यूनाइटेड फुटबाल क्लब आरा एवं एमआरसी क्लब बलिया के बीच खेला गया। इसमें आरा ने आसान मुकाबले में बलिया को 2-0 हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत से ही आरा की टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा। खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का मैच आसानी से जीत लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग खिलाड़ियों के सम्मान में पीछे नहीं रहते हैं। गांवों में इस तरह की प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। यह प्रतियोगिता 12 मार्च तक चलेगी। इस मौके पर आजाद खान, इकराम खान, कोच एखलाक खान, असलम खान, भोलू खान, तौकीर खान, इमरान खान, इंतेखाब खान, इमामुद्दीन खान आदि मौजूद रहे। रेफरी मास्टर असलम खान, एखलाक खान, भोलू खान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed