{"_id":"5a2c177f4f1c1b76678c060d","slug":"191512839039-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्ष में साधना और विपक्ष में नगमा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्ष में साधना और विपक्ष में नगमा अव्वल
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस के सौजन्य से वर्तमान परिदृश्य में नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक है विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पक्ष में बीए प्रथम वर्ष की साधना यादव पहले तथा एमए द्वितीय वर्ष की श्वेता को दूसरा स्थान मिला। इसी तरह विपक्ष में बीए द्वितीय वर्ष की नगमा परवीन प्रथम एवं बीए द्वितीय वर्ष की प्रिया द्वितीय रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप दुबे तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी नगर ह्रदयानंद सिंह रहे। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को जागरूकता को सुरक्षा का पहला कदम बताया। कहा कि नारी सुरक्षा के लिए परिवार, समुदाय, शिक्षक, समाज सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा. अनीता, डा. अमित यादव, डा. पूजा सिंह शामिल रहीं। इस अवसर पर डा. पीएस रावत, डा. शंभूशरण प्रसाद, डा. संतन कुमार, डा. शशिकला, डा. हरेंद्र यादव, डा. एकलाख खान, सब इंस्पेक्टर निधि गुप्ता, जितेंद्र कुमार दुबे, दिव्या प्रधान, अंजना वर्मा, समता, शिखा यादव, अतिया खानम आदि उपस्थित थीं। अध्यक्षता प्राचार्य डा. सविता भारद्वाज, संचालन वंशिका श्रीवास्तव तथा आभार डा. एसकेएस पांडेय ने व्यक्त किया।