{"_id":"5a1705334f1c1bd0408b8842","slug":"191511458099-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय के आदेश के बाद बैठक हुई स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायालय के आदेश के बाद बैठक हुई स्थगित
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)। विकास खंड जमानिया के ब्लाक प्रमुख सीमा यादव के खिलाफ पड़े अविश्वास प्रस्ताव की सारी अटकलें समाप्त हो गई है। बीडीसी सदस्यों के प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का पत्र सौंपने के बावत 27 नवंबर को जिलाधिकारी के बाला जी ने बैठक बुलाई थी। इस प्रकरण में ब्लॉक प्रमुख ने उच्च न्यायालय की शरण लेते हुए स्थगन आदेश की अर्जी दाखिल की थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए उच्च न्यायाल ने स्थगन आदेश जारी किया है। फिलहाल हाईकोर्ट आदेश से आहूत बैठक की कवायद समाप्त हो गई है।
ब्लॉक प्रमुख सीमा यादव ने बताया कि 30 अक्तूबर को जिलाधिकारी के समक्ष हरवंश यादव ने करीब 75 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का हस्ताक्षर युक्त अविश्वास का पत्रक सौंपा था। जिस पर जिलाधिकारी ने 27 नवंबर को बैठक बुलवाया है। इससे पूर्व जिलाधिकारी को 82 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का समर्थन शपथ पत्र भी सौंप दिया गया था। वहीं इस प्रकरण को लेकर धांधली की आशंका पर उन्होंने उच्च न्यायालय की शरण ली थी। इस पर उच्च न्यायालय ने जिलाधिकारी की ओर से आयोजित परिणाम पर तत्कालिक रूप से रोक लगा दिया है। जिसके बाद ब्लाक प्रमुख पद पर सीमा यादव बनी रहेंगी और विकास कार्यो का करती रहेंगी। न्यायालय के आदेश के बाद विपक्षियों की नींद उड़ गई है। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों को प्रभावित करने के लिए कुछ लोगों के स्तर से गंदी राजनीति की जा रही है, लेकिन विकास खंड में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सम्मान के साथ समझौता नहीं किया जाएगा और उनके सम्मान को ध्यान में रख क्षेत्र में विकास कार्यों को किया जाएगा।