फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जल मार्ग बंद होने से 25 कुंतल हरी सब्जी हुई बर्बाद

जल मार्ग बंद होने से 25 कुंतल हरी सब्जी हुई बर्बाद

Wed, 22 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
जल मार्ग बंद होने से 25 कुंतल हरी सब्जी हुई बर्बाद
करंडा (गाजीपुर)। निकाय चुनाव के मद्देनजर जलमार्ग पर प्रतिबंध लगा देने से 25 क्विंटल से अधिक किसानों की हरी सब्जी नदी पार न जाने से खेतों में ही खराब हो गई। नाव का संचालन पूर्ण रूप से बंद होने के कारण लोगों को आने-जाने में तीन किमी की जगह 60 किमी तक की यात्रा करनी पड़ी। खासकर शादी-विवाह के इस मौसम में आमजनों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जलमार्ग प्रतिबंधित करने के बाद घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के व्यापारी, दुधिए से लेकर आमजन को अपनी जरूरतों के लिए जमानियां जाना पड़ता है। 15 नवंबर से शुरू हो जाने वाले धरम्मपुर घाट का पीपी पुल भी अब तक शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में लोगों के आने-जाने का एकमात्र साधन नाव है। इसी के सहारे लोग आते-जाते हैं। निकाय चुनाव को देखते हुए मंगलवार की शाम पांच बजे से नावों का संचालन पूर्ण रुप से ठप कर दिया गया। इसके चलते रोज जाने वाले व्यापारी तथा आम जनता जहां-तहां फंसी रही। कई लोग पूरी रात ठंड के मौसम में घर आने के लिए उपाय खोजते रहे। उधर देर शाम खेतों में तोड़कर छोड़ी गई सब्जियां भी जस की तस पड़ी रह गई। क्षेत्र में कम से कम सात से अधिक गांव के किसान अपने खेतों की सब्जी मंडी में बेचने के लिए प्रतिदिन जलमार्ग से जमानिया नगर पालिका में जाते हैं। आवागमन प्रतिबंधित रहने से उनकी सब्जियां जस की तस खेतों में ही पड़ी रही। यही हाल इलाके के दुधियों का रहा। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 100 किसानों की 50 क्विंटल के आस-पास सब्जी जस की तस पड़ी रह गई। इधर जलमार्ग के बंद हो जाने से शादी विवाह के इस मौसम में लोगों को तीन किमी की जगह 60 किमी घूमकर सड़क मार्ग से आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed