{"_id":"59fcabfa4f1c1bec538baf63","slug":"191509731322-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए प्रशिक्षित किए गए मास्टर ट्रेनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए प्रशिक्षित किए गए मास्टर ट्रेनर
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव की तैयारी जोर पकड़ने लगी है। बुधवार को विकास भवन के सभागार में मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी ने संबंधित मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण देंगे।
जिले की तीन नगर पालिका परिषद एवं पांच नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए 22 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। पहले चरण में होने वाले चुनाव में 205354 मतदाता दावेदारों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव के लिए सभी आठ निकायों में 99 मतदान केंद्र एवं 266 मतदान स्थल बनाए गए हैं। चुनाव के लिए 1396 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक मतदान स्थल पर चार मतदान कार्मिक लगाए जाएंगे। इसमें 349 पीठासीन अधिकारी एवं इतनी ही संख्या में मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय एवं मतदान अधिकारी तृतीय होंगे। इन मतदान कार्मिकों को 8 नवंबर को प्रशिक्षित किया जाएगा। इनको प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी मास्टर ट्रेनरों को सौंपी गई है। मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आज दिन में विकास भवन के सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह, प्रभारी अधिकारी कार्मिक-जिला विकास अधिकारी आरके पांडेय एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) एसएन सिंह ने तेरह मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया। इन मास्टर ट्रेनरों को सात नवंबर को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम को 8 नवंबर को आरटीआई सभागर में दो पालियों में आयोजित प्रशिक्षण में प्रशिक्षित करेंगे। पहली पाली में सुबह साढ़े 9 बजे से साढ़े 12 बजे तक एवं दूसरी पाली में डेढ़ से साढ़े 4 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।