फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दाहसंस्कार के समय दो पक्षों में हुई मारपीट

दाहसंस्कार के समय दो पक्षों में हुई मारपीट

Sat, 17 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
दाहसंस्कार के समय दो पक्षों में हुई मारपीट

विज्ञापन
ताजपुरडेहमा(गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के टोंस नदी के किनारे शुक्रवार की शाम अंतिम संस्कार करते समय पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर भेजा। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

गोशलपुर गांव निवासी मंगल कुमार अपनी चाची लचिया देवी (76) का अंतिम संस्कार शाम को टोंस नदी के किनारे कर रहे थे। इसी दौरान उसी गांव के राजा सिंह अपने लोगों के साथ टोंस नदी के किनारे पहुंच गए और पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट की घटना में घायल आठ लोगों को इलाज के लिए पीएचसी बाराचवर भेजा। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकाश पांडेय ने बताया कि दोनो पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के 13 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें नामजद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed