{"_id":"5c2baa6bbdec2256a2238036","slug":"181546365547-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना-प्रदर्शन कर सरकार को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना-प्रदर्शन कर सरकार को कोसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में अखिल भारतीय खेग्रामस तथा भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि मोदी सरकार का डिजिटल इंडिया गरीबों को भुखमरी की ओर ढकेलकर जान ले रहा है। बॉयोमैट्रिक निशान के अभाव में कई गरीबों को राशन नहीं मिल पा रहा है, जिससे गरीबों को परेशानी का सामना करना पड रहा है।
धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि मुफ्त बिजली कनेक्शन और मीटर लगाने, उज्जवला योजना के नाम पर यह सरकार गरीबों की आंखों में धूल झोंक रही है। उन्होंने बिजली का बिल माफ करने, रसोई गैस का दाम आधा करने की मांग की। वनवासियों, दलितों, गरीबों को जमीन सहित आवास, शौचालय देने की मांग उठाई। जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि सरकार पूरी तरह से हर मामले में फेल है। बुनियादी समस्याओं को लेकर 8- 9 जनवरी को मोदी-योगी सरकार के खिलाफ देशभर में मजदूर सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने इसे सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर रामप्रवेश कुशवाहा, बुच्चीलाल, सदानंद मौर्य, रामअवध बिंद, विनोद गुप्ता, विजयी वनवासी, राम नगीना पासी, हरिहर खरवार, छोटेलाल राजभर, अमरजीत मौर्य आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जमुना वनवासी और संचालन जगबली राजभर ने किया।
....