{"_id":"5c2baa1dbdec2256dc68bea2","slug":"181546365469-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने पर विचार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने पर विचार किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। भाकपा माले की जिला कमेटी की बैठक तुलसी सागर स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें 8-9 जनवरी को मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने की तैयारी पर विचार किया गया। इसके साथ ही सात फरवरी को दिल्ली में आयोजित यंग इंडिया अधिकार मार्च तथा 9 फरवरी को अयोध्या में आयोजित प्रदेशव्यापी कन्वेंशन की तैयारी पर प्रमुख रूप से बातचीत हुई।
बैठक में पार्टी के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि योगी-मोदी सरकार की जनविरोधी, मजदूर विरोधी नीतियों के चलते खेती से लेकर रोजी-रोटी तक का संकट तेजी से आगे बड़ रहा है। किसानों, मजदूरों, युवाओं के ज्वलंत सवालों से वादाखिलाफी की है। उन्होंने 8-9 जनवरी को आयोजित देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि देश एवं प्रदेश में बदतर कानून व्यवस्था के चलते, महिलाएं, बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। 15 जनवरी से 21 जनवरी तक शिक्षा, रोजगार, भूमि अधिकार अभियान चलाकर हस्ताक्षर कराने तथा 7 फरवरी को लालकीला से जंतर-मंतर तक आयोजित यंग इंडिया अधिकार मार्च में युवाओं की भागीदारी कराकर उसे सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला सचिव रामप्यारे राम, ईश्वरी प्रसाद, योगेंद्र भारती, कमलाकर राम, राजेश बनवासी, योगेंद्र यादव, लालबहादुर बागी, चंद्रावती देवी, मंजू गोड़, बुच्चीलाल, विजयी, सरोज यादव, नंदकिशोर बिंद, गोरख राजभर, ललिता, रामप्रवेश आदि उपस्थित थे।