{"_id":"5c0ea0dfbdec22419975b7b0","slug":"181544462559-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पलटी, चालक-खलासी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पलटी, चालक-खलासी घायल
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर चट्टी के पास जमानिया-गाजीपुर-सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 के किनारे रविवार की देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का उपचार निजी चिकित्सक से कराया गया।
एक खाली ट्रक गाजीपुर की तरफ से तेज रफ्तार में जमानिया की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रात में करीब 12 बजे मेदिनीपुर चट्टी के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे पलट गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और अंदर फंसे मोहनिया बिहार निवासी चालक शंभू कुमार (45) और खलासी रामकेवल (34) को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। घटना स्थल के पास आसपास के लोगों का कहना था कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी।