फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर सरकार की सद्बुद्धि की कामना

बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर सरकार की सद्बुद्धि की कामना

Mon, 10 Dec 2018 10:51 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर सरकार की सद्बुद्धि की कामना
सुहवल। सरकार की वादाखिलाफी से नाराज आप पार्टी के ब्लाक संयोजक नागेंद्र यादव दादा के नेतृत्व में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने रमवल-सुगवलिया-खजुहां मार्ग पर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर सरकार की सद्बुद्धि की कामना की। इस अवसर पर ब्लाक संयोजक ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। अपराध की बढ़ती घटनाओं से लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जिस सरकार में खाकी सुरक्षित नहीं है उस सरकार से आम लोगों की सुरक्षा की बात करना बेमानी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने अपने घोषणापत्र में जनता से वादा किया था कि किसानों की कर्ज माफी, सस्ते दर पर खाद, पानी, बिजली, उनकी उपज का उचित मूल्य निर्धारण आदि किया जाएगा। सरकार अब अपने वादे से मुकर रही है। उसकी वादाखिलाफी से आम जन में रोष है। कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सड़कों की दशा खराब है। सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। इस मौके पर उमेश राजभर, सुनील सिंह यादव, गोपालजी, शेषनाथ, सूरज, सोनू राम, बालेश्वर राजभर, उपेंद्र राजभर, नकुल यादव, अर्जित यादव, मोनू राजभर, सुरेंद्र राजभर, राकेश राजभर, आकाश राजभर, अमरजीत यादव, त्रिभुवन राम, दिनेश राजभर, भरत राजभर, पिंटू राजभर, अनिल राम, अशोक राम, मंजेश, मुकेश, रणजीत, सचिन, योगीनाथ कुशवाहा, अश्विनी कुमार, श्रवण कुशवाहा, चंदन राजभर, राकेश, हृदयनारायण राजभर, ओमप्रकाश यादव, राजू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed