फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बाबरी विध्वंस की बरसी पर भाकपा माले निकालेगी मार्च

बाबरी विध्वंस की बरसी पर भाकपा माले निकालेगी मार्च

Tue, 04 Dec 2018 11:51 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
बाबरी विध्वंस की बरसी पर भाकपा माले निकालेगी मार्च
गाजीपुर। भाकपा (माले) की जिला कमेटी की बैठक तुलसीसागर स्थित कार्यालय पर मंगलवार को हुई। इसमें छह दिसंबर को संविधान और लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए मार्च की तैयारी, 15 दिसंबर को वाराणसी में होने वाली छात्र युवा रैली तथा 18 दिसंबर को दिवंगत वरिष्ठ नेता विनोद मिश्र की मृत्यु वार्षिकी पर ब्लाक पर आयोजित संकल्प दिवस की तैयारी के संबंध में बातचीत हुई।
विज्ञापन

बैठक में पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि मोदी सरकार का कार्यकाल खत्म होने में गिनती के दिन बचे हैं। रोजगार, अच्छे दिन, काला धन वापस लाने, विकास और महंगाई कम करने के वादे जुमला साबित हुए। दूसरी ओर दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और छात्र-युवाओं के अधिकारों पर चौतरफा हमले बढ़े हैं। संवैधानिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों पर सुनियोजित हमला आम बात हो गई है। उन्होंने 15 वाराणसी में आयोजित छात्र युवा रैली को कामयाब बनाने की अपील की। पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि छह दिसंबर को बाबरी विध्वंस की बरसी पर संविधान, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए पार्टी कार्यालय से मार्च कर नफरत और घृणा की राजनीति का जवाब दिया जाएगा। 18 दिसंबर को दिवंगत महासचिव विनोद मिश्र की मृत्यु वार्षिकी को ब्लाक स्तर पर संकल्प दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर योगेंद्र भारती, कमलाकर राम, मंजू गोंड, ललिता देवी, हंसा देवी, चंद्रावती, राजेश बनवासी, सत्येंद्र, सरोज यादव, कन्हैया बिंद, बुच्चीलाल, अमरनाथ, राजेश, एकलव्य, रामप्रवेश कुशवाहा, मोती प्रधान ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed