{"_id":"5c002971bdec22419d12bb62","slug":"181543514481-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज देंगे करोड़ों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज देंगे करोड़ों की सौगात
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन शुक्रवार को यहां हो रहा है। इस दौरान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान पर समारोहपूर्वक आयोजित कार्यक्रम में मंडल स्तरीय लोक निर्माण विभाग की करोड़ो रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसमें सड़कें भी शामिल होंगी। इस अवसर पर आयोजित एक सभा को भी वह संबोधित करेंगे। उनके इस कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर वहां की गई तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिन में 11 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर 12.20 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद दिन में साढ़े 12 बजे पीजी कॉलेज स्थित खेल मैदान में पहुंचेंगे। वहां पर आयोजित कार्यक्रम में वह मंडल स्तरीय सड़कों की शिलान्यास कर लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर वह एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद लोक निर्माण विभाग स्थित डाक बंगला में पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही अधिकारियों संग बैठक करेंगे। इसके बाद वह लखनऊ के लिए दिन में 2.55 बजे रवाना हो जाएंगे। पीजी कॉलेज के मैदान पर आयोजित इस कार्यक्रम जबरदस्त तैयारी की गई है। कई दिनों से कार्यक्रम स्थल पर चल रहे कार्य का गुरुवार की सुबह जिलाधिकारी संग कई वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान वहां बनाए गए मंच, आम जन के लिए बनाई गई दीर्घा सहित प्रवेश द्वार आदि का निरीक्षण कर संबंधित से जानकारी हासिल की। उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस अधिकारी ने भी डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।