फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रधान और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी

प्रधान और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी

Mon, 29 Oct 2018 10:57 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
प्रधान और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी
कासिमाबाद(गाजीपुर)। मरदह विकास खंड के ग्राम पंचायत खजूरगांव में कराए गए विकास कार्यों में जिला अधिकारी द्वारा कराई गई जांच में ग्राम प्रधान और सचिव को दोषी पाते हुए उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस कार्रवाई से पूरे विकास खंड में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खजूर गांव में विकास कार्यों में भारी अनियमितता की शिकायत अशोक कुमार सिंह द्वारा शपथ पत्र दाखिल कर 29 अगस्त 2017 को जिलाधिकारी से की गई थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के बालाजी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को जांच अधिकारी नामित करते हुए तकनीकी सहयोग के लिए सहायक अभियंता देवकली पंप खंड प्रथम को संबद्ध किया था। छह अक्तूबर 2018 को उपलब्ध कराई गई जांच रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत में लोहिया आवास के संबंध में पांच लाभार्थियों का आवास अधूरा पाया गया है। एक आवास बिगनी देवी पत्नी स्व. जयराम को आवंटित किया गया है जो मऊ जिले की बकराबाद ग्राम पंचायत की रहने वाली हैं। कई आवास ऐसे हैं जो मानक के अनुरूप निर्धारित नक्शे के अनुसार नहीं बनाए गए हैं और न ही उनके प्लास्टर और दरवाजे आदि लगे हैं। इसी प्रकार सुदामा के घर से पिच रोड तक के खड़ंजा कार्य में भी अनियमितता पाई गई है । इस ग्राम पंचायत में नाला खुदाई का कार्य कराया गया है। इस पर बिना कार्य कराए ही एक लाख 66 हजार रुपये निकाल लिए गए। जांच में यह भी पाया गया कि धगंही पोखरा की खुदाई कार्य के लिए लगभग चार लाख रुपये का कार्य मनरेगा से कराया गया है। यह धनराशि भी बिना कार्य कराए ही निकाल ली गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ग्राम प्रधान एवं सचिव को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए जिलाधिकारी को कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी के बालाजी ने 23 अक्तूबर को पत्र जारी करते हुए ग्राम प्रधान और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 15 दिन के अंदर आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा है। जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से पूरे विकासखंड सहित ग्राम पंचायत में हड़कंप मच गया है। कारण बताओ नोटिस से संबंधित पत्र मिलने की बात स्वीकार करते हुए खंड विकास अधिकारी मरदह ने बताया की इस पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed