{"_id":"5b7c597942c79246773ea4f7","slug":"181534876025-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सपा के युवा नेता अभिषेक यादव के नेतृत्व में 27 अगस्त को गाजीपुर से नई दिल्ली के जंतर-मंतर तक जाने वाली सामाजिक न्याय, लोकतंत्र बचाओ साइकिल यात्रा की तैयारी बैठक पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर मंगलवार को हुई। इस अवसर पर नई दिल्ली तक जाने वाले साइकिल यात्रियों को प्रशिक्षित किया गया। पार्टी नेताओं ने इन कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए समाजवादी आंदोलन के इतिहास का भी पाठ पढ़ाया।
बैठक में युवा नेता अभिषेक यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय इस देश के समाजवादी आंदोलन का सारांश रहा है। हम समाजवादी देश ही नहीं पूरी दुनिया से गैर बराबरी समाप्त कर समतामूलक समाज बनाने की बात करते हैं। केंद्र एवं प्रदेश की सरकार नित नए कानून बनाकर पिछड़ों एवं दलितों के हक पर पर्दा डालने का काम कर रही है। कहा कि इन्हीं सवालों को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की अन्यायपूर्ण एवं पिछड़े-दलित विरोधी नीतियों के खिलाफ यह साइकिल यात्रा अलख जगाते हुए नई दिल्ली तक जाएगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव, राजेश कुशवाहा, सदानंद यादव, गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, राहुल राज, प्रमोद यादव, संजीत कुशवाहा, सत्या यादव, ओमकार यादव, शिवकुमार, अमरनाथ यादव, अनिल यादव, संदीप यादव, सतपाल यादव, रामाशीष यादव, राजेश यादव, रवि यादव, भानू यादव, रामप्रकाश यादव, नन्हे खां, अभिनव सिंह, अमित सिंह, अशोक बिंद, चंद्रिका यादव, पप्पू यादव तथा सुनील यादव आदि उपस्थित थे। संचालन अमित ठाकुर ने किया।