{"_id":"5a9d7ea74f1c1bea028b5c78","slug":"181520271015-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादव मोड़ का नाम बदला तो हो सकती है अनहोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादव मोड़ का नाम बदला तो हो सकती है अनहोनी
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जंगीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में पड़ने वाले यादव मोड़ का नाम बदलने को लेकर स्थानीय लोगों ने आस्तीन चढ़ा ली है। सोमवार को पीजी कालेज के पूर्व अध्यक्ष अमरजीत यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के बालाजी से मुलाकात कर उन्हें पत्रक सौंपा। उन्होंने पत्रक के माध्यम से कहा कि अगर यादव मोड़ का नाम बदला जाता है तो कुछ भी अनहोनी हो सकती है। आग्रह किया की नाम में कोई बदलाव न करके लोगों का सम्मान किया जाए।
उन्होंने बताया कि यादव मोड़ का नाम बदलने से लोगों के सम्मान को काफी ठेस लगेगी। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे पूर्व छात्र नेता ने कहा कि जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि नाम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इस मौके पर राहुल यादव, नन्हकू यादव, रामनाथ यादव, प्रमोद यादव, विनोद यादव, अच्छेलाल, मनोज यादव, राजू यादव, सुनील यादव, बेचन, रोशन यादव, नन्हकू यादव, उदय, राहुल यादव, विकास, अवधेश, रामनाथ आदि मौजूद रहे।