{"_id":"5a2ac8c44f1c1bc5758b7c7e","slug":"181512753348-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस दिन से बंद पड़ी है नहर, किसान कैसे करें सिंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस दिन से बंद पड़ी है नहर, किसान कैसे करें सिंचाई
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई। तहसील क्षेत्र की सुरहा लघु डाल नहर मीटर सही से नहीं बैठने के चलते 20 दिन से बंद पड़ी है। इस समय किसानों को गेहूं की बुआई के लिए खेतों की सिंचाई करने के लिए पानी की आवश्यकता है लेकिन नहर में पानी नहीं आने से किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि इस वर्ष बारिश कम होने से खेतों में नमी नहीं है जिससे गेहूं की बुआई नहीं की जा सकती है। अगर जल्द ही नहर में पानी नहीं आएगा तो गेहूं की फसल की बुआई विलंब से होगी जिससे पैदावार कम होगी।
गांव के किसान नन्हक चौबे, कालिका राम, बागाराम, सादुर राम, मुन्ना राम, मारकंडेय चौबे आदि ने बताया कि 20 दिन पहले बिजली बिभाग के कर्मचारी ने नया मीटर सेट किया जो सही काम नहीं कर रहा है। इससे नहर नहीं चल रही है जिससे किसानों की टमाटर, बैंगन, आलू, सरसों, मटर, चना, मिर्च आदि की फसल सूख रही है। यही नहीं खेत की सिंचाई न होने से गेहूं की बुआई पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसानों को क्षति का सामना करना पड़ेगा। इस संबंध में लघु डाल के अवर अभियंता हरिचंद चौरसिया ने बताया कि इस लघु डाल की क्षमता 250 क्यूसेक है। नया मोटर सही तरीके से नहीं लगा है जिससे नहर नहीं चल पा रही है। इस कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। एक-दो दिन में ठीक हो जाएगी। किसानों को जल्द पानी मिलने लगेगा।