फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   फर्जी मतदान करने आई महिलाओं और पुरुष मतदाता को पूरे दिन कमरे में बंद रखा

फर्जी मतदान करने आई महिलाओं और पुरुष मतदाता को पूरे दिन कमरे में बंद रखा

Wed, 22 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
फर्जी मतदान करने आई महिलाओं और पुरुष मतदाता को पूरे दिन कमरे में बंद रखा
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। निकाय चुनाव के पूर्व संध्या पर मुहम्मदाबाद नपा में फर्जी आधार कार्ड बनाने का भंडाफोड़ किया गया। फर्जीवाड़े के खेल को लेकर प्रशासनिक अधिकारी तथा पुलिस पूरी तरह से एलर्ट रही। नगर में बडे़ पैमाने पर फर्जी वोट डालने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता से काफी हद तक नियंत्रित रहा। बुधवार को सुबह से ही अधिकारी चक्रमण करते रहे। मतदान करने वालों के आधार कार्ड मोबाइल ऐप पर चेक किए जाने लगे, लेकिन फर्जी मतदाता भी अपने को जोखिम में डालकर फर्जी मतदान करने का पूरा प्रयास करते रहे। अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे जाने के बाद भी इस्लामिया स्कूल में बने बूथ में फर्जी मतदान की कोशिश कर रही चार महिला मतदाताओं एवं एक पुरुष मतदाता को दो अलग-अलग कमरों में बंद करके पूरे दिन रखा गया।
विज्ञापन

बुधवार को दिन के करीब दो बजे मतदान केंद्र पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला ने फर्जी मतदान करने आई महिलाओं को माफीनामा लिखवाकर उनके अभिभावक को बुलाकर चेतावनी देने के बाद उन्हें घर भेजा। दूसरी तरफ खंड विकास कार्यालय पर बने बूथ में भी फर्जी मतदान करने की कोशिश कर रही एक महिला मतदाता को अधिकारियों ने पकड़ा। एडीएम द्वारा पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि उसे मऊ से मतदान करने के लिए बुलाया गया था। महिला पुलिस की देख-रेख में फर्जी महिला मतदाता को भी पूरे दिन बैठाया गया। आधार कार्ड पर चेकिंग तेज होने पर फर्जी मतदान कराने वालों ने वोटर आईडी कार्ड का सहारा लिया। वोटर आईडी पर दूसरे का फोटो चिपकाकर स्कैन एवं लेमिनेशन कराकर वोट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed