फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नव प्रवेशिषत विद्यार्थियों के परिचय सभा का हुआ आयोजन

नव प्रवेशिषत विद्यार्थियों के परिचय सभा का हुआ आयोजन

Sat, 28 Oct 2017 10:42 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
नव प्रवेशिषत विद्यार्थियों के परिचय सभा का हुआ आयोजन
गाजीपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अंतगर्त संचालित इंग्नू अध्यन्न केंद्र पीजी कालेज के जुलाई 2017 के नव प्रवेशिषत विद्यार्थियों की परिचय सभा का आयोजन शुक्रवार को किया गया। सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संजय कुमार ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ करते हुए इग्नू की स्थापना भारत दूरस्थ शिक्षा को प्रोत्साहित करने, आयु, क्षेत्र, धर्म और लिंग पर विचार किए बिना शिक्षा पाने आतुर लोगों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुलभ कराने के उद्देश्य से की गई।
विज्ञापन

कहा कि इग्नू के माध्यम से दूरदराज के गांवों में रह रहे नवयुवकों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर अपने कौशल का विकास करने का एक अवसर मिला है। यह विश्वविद्यालय के प्रयासों का नतीजा है कि इग्नू भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रह रहे लोगों की शैक्षिक आकांक्षाओं की पूर्ति करने के लिए प्रयास रथ है। इग्नू के पाठ्यक्रम रोजगार परक है एवं विद्यार्थियों के कौशल का विकास करने में सहायक है। डॉ. कुमार ने बताया कि 2017 सत्र के सभी नव प्रवेशित विद्यार्थियों को उनका परिचय पत्र उनके अध्यन्न केंद्र के माध्यम से उपलब्ध करा दिया गया है। इस अवसर पर इग्नू अध्यन्नकेंद्र के समन्वयक डॉ. समर बहादुर सिंह, प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. बद्रीनाथ सिंह, डॉ. कुलदीप पांडेय, डॉ. गोपाल सिंह यादव, डॉ. कैलाश नाथ पांडेय, बालेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. पियूष कांत सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed