{"_id":"59f4b9984f1c1bd8538b99ac","slug":"181509210520-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी की दवा प्रतिदिन मरीजों को वजन के हिसाब से दी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी की दवा प्रतिदिन मरीजों को वजन के हिसाब से दी जाएगी
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर। टीबी यूनिट सैदपुर की तरफ से नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में शनिवार को डेली रेजमीन प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में 30 ट्रीटमेंट सुपरवाइजर शामिल हुए। मेडिकल आफीसर टीबी यूनिट डा. दीपक पांडेय ने टीबी की दवा प्रतिदिन मरीजों को वजन के हिसाब से दी जाएगी बताया कि पहले टीबी की दवा सप्ताह में तीन दिन दी जाती थी। 30 नवंबर से । यह प्रक्रिया 30 नवंबर से पूरे प्रदेश में लागू होगी। कहा कि दवाओं की नई खुराक सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी सुविधाजनक है। साथ ही बच्चों के लिए यह दवा कई फ्लेवर में उपलब्ध रहेगी ताकि बच्चे आसानी से दवा का सेवन कर सकें। इस बार दवा बच्चों के अनुकूल बनाई गई। दवा पानी में तुरंत घुल जाएगी जिससे बच्चे आसानी से दवा का सेवन कर पाएंगे। प्रशिक्षण में एसटीएलएस महताब खां, एसटीएस अनिल कुमार, एलटी रजनीश पांडेय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला क्षय रोग अधिकारी राजेश कुमार सिंह एवं मिथिलेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन