{"_id":"59d676394f1c1b6d548b5cc3","slug":"181507227193-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट गांव में बुधवार को एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। विवाहिता के भाई ने सास-ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव निवासी मनोज शर्मा फौज में जम्मू तैनात है। शाम करीब चार मनोज शर्मा के पिता सेवानिवृत्त फौजी दीनबंधु शर्मा अपनी पत्नी बिलावती देवी के साथ खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने सूचना दी कि उनकी बहु शिल्पा शर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। घटना की जानकारी होते ही वह जैसे ही घर पहुंचे, विवाहिता की हालत गंभीर देखकर आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के बाद विवाहिता की मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इधर घटना की जानकारी होते ही मृत विवाहिता का भाई मनोज शर्मा थाने पर पहुंचा और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में सीओ आरबी सिंह ने बताया कि विवाहिता के शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम की ओर से मामले की छानबीन जारी है।