फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बारिश से जलभराव, आवागमन में परेशानी

बारिश से जलभराव, आवागमन में परेशानी

Fri, 07 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
बारिश से जलभराव, आवागमन में परेशानी
गाजीपुर। दो दिन से हो रही बारिश से आम जनमानस को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। बारिश के जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आलम यह है कि स्कूलों, सरकारी दफ्तरों तथा घरों तक में पानी भर गया है। जनपद में अभी तक काफी बारिश हो चुकी है। जिस कारण खेतों में पानी लग गया है। किसान धान की रोपाई युद्ध स्तर पर कर रहे हैं। किसान झमाझम बारिश से काफी खुश हैं। गर्मी से जूझ रहे लोगों को गुरुवार की पंखे और कूलर तक बंद करने पड़े।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से आसमान में बादलों का पहरा रह रहा है। पूरे दिन सूर्य के दर्शन तक नहीं हो पा रहे हैं। शुक्रवार को भी भोर से ही आकाश बादलों से पटा रहा। सुबह से बूंदाबांदी होती रही। दोपहर में झमाझम बारिश हुई। अपराह्न कुछ देर के लिए सूर्य की किरणें दिखाई दी, फिर बादलों के बीच गुम हो गईं। सायंकाल फिर रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर खुशी झलकने लगी है। किसान इस बार उत्साहित हो अधिक रकबे में धान की रोपाई करने का मन बना चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से किसान धान की नर्सरी तो लगाते थे, लेकिन बारिश कम होने से धान की रोपाई भी कम करते थे। नगर क्षेत्र के कई हिस्से में जलभराव से आवागमन में दिक्कत हो रही है। नगर के प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज में पानी घुस गया है। स्कूल पहुंचने वाले छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छात्रा घुटने भर पानी में घुसकर विद्यालय पहुंचे। इतना ही नहीं नगर के कई निचले मुहल्लों में घरों में पानी घुस गया है। जिला मुख्यालय के मुख्य डाकघर परिसर, निर्वाचन कार्यालय में भी पानी भर गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रौजा तिराहा के आस-पास जलभराव की वजह से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

उधर लगातार हो रही बरसात से करईल के लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है। करईल के गांव भावरकोल, करीमुद्दीनपुर, महेन, सियाड़ी, गोडा़ऊर, अमरूपुर, अवथहीं, खैराबारी, गोड़ी, बेलसरी, कनुआन, मछटी आदि में कीचड़ से होकर आना-जाना पड़ रहा है। कारीमुद्दीनपुर-बालापुर मुख्य मार्ग पर लौवाडीह गांव के पास सड़क धंस गई है। जिससे आवागमन प्रभावित है। इलाके में मुसरदेवा पुलिया पहले से ही बाढ़ में ध्वस्त हो चुकी है, यहां भी बरसात के कारण आवागमन प्रभावित है। बारिश से जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे छोटे नालों में बाढ़ आ गई है, जिससे लोगों को वहां से होकर गुजरने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed