फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विदेशी उत्पादों का करें बहिष्कार, राष्ट्र की बनाएं दमदार छवि

विदेशी उत्पादों का करें बहिष्कार, राष्ट्र की बनाएं दमदार छवि

Fri, 07 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
विदेशी उत्पादों का करें बहिष्कार, राष्ट्र की बनाएं दमदार छवि
सैदपुर (गाजीपुर)। देश को आर्थिक एवं सामाजिक मजबूती देने के लिए विदेशी उत्पादों के बहिष्कार के साथ स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग के माध्यम से राष्ट्र की विश्व पटल पर दमदार छवि बनाई जा सकती है। देश को स्वावलंबन एवं विकास मार्ग पर अग्रसर करने के लिए तकनीकी राष्ट्रवाद का अवलंबन ही आयाम है। तकनीकी राष्ट्रवाद में भारत के घरेलू उद्योग, कुटीर उद्योग और लघु उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और मूलभूत स्वदेशी ढांचा विकसित होगा जिसमें आस-पास की वस्तुएं उत्पादन में सहायक होगी। फलस्वरूप नए रोजगार सृजित होगें उसमें श्रम भी अपना होगा और भविष्य का स्वामित्व भी अपना होगा। यह बातें गुरुवार की रात नगर के जौहरगंज में स्वदेशी संकल्प यात्रा की महानगर (वाराणसी) की संयोजिका नम्रता चौरसिया ने कही।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. सुनील शाही ने कहा कि आज भारत के गांव अपने मानव श्रम का 51 प्रतिशत योगदान देकर देश की मुख्य धारा को गतिमान बनाए हुए हैं। इसके बाद भी गांव के 70 प्रतिशत नागरिक गरीबी रेखा के नीचे मात्र 5000 रूपए के प्रति व्यक्ति मासिक आय पर जीवन यापन कर रहे हैं। भारतीय उद्योग असंगठित मजदूरी और असंगठित कृषि के समायोजन से विकसित है। स्वदेशी जागरूकता ग्रामीण जीवन स्तर को सुधार कर सम्रद्ध भारत की संरचना कर सकता है। संकल्प रथ यात्रा एवं जन सभाओं में ज्योति, शैलेंद्र पांडेय, अजय कुमार, सुरेश नागर, अमित चंद्र, डॉ. विपिन झा, राजीव, विजय, कन्हैया लाल, देवेश ठाकुर आदि उपस्थित थे। नब्बे दिवसीय स्वदेशी संकल्प यात्रा का नगर में भव्य स्वागत हुआ। संकल्प रथयात्रा ने नगर के विभिन्न हिस्सों में विदेशी उत्पादों से होने वाले नुकसान पर प्रकाश डालते हुए स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed