फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   18 new corona infected patients found in Gazipur two died

जनपद में 18 मिले नए कोरोना संक्रमित मरीज, दो की मौत

Thu, 22 Oct 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
18 new corona infected patients found in Gazipur two died
गाजीपुर। जिले में बृहस्पतिवार की देर शाम आठ बजे 18 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। दो मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। होम आइसोलेट एवं कोविड सेंटर में भर्ती 4044 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 4326 पहुंच गई है। जबकि 65 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 218 पहुंच गया है।
विज्ञापन

मरदह थाना क्षेत्र के दुर्गाश्री गांव में एक वृद्ध की तबीयत बीते 16 अक्तूबर को खराब हुई थी। 17 अक्तूबर को परिजन इलाज के लिए मऊ ले गए। जहां हालत में सुधार नहीं हुआ। बीते 19 अक्तूबर को जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इलाज के दौरान मौत हो गई। गहमर कोतवाली के बसुका गांव निवासी एक व्यक्ति की तबीयत खराब होने पर बीते 15 अक्तूबर को लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई लाया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। देर शाम आई रिपोर्ट में गायत्री नगर एक, कहकशा एक, पांडेय कटंया एक, चकेरी एक, कासिमबाद एक, रेवतीपुर तीन, नसीराबाद एक, सलेमपुर दो, जखनिया एक, करंडा एक, खानपुर एक, मरदह एक, मैनपुर एक, जमानिया एक, खड़वाडीह में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला। ऐसे में संक्रमितों के संपर्क में आए संदिग्धों की सूची तैयार करने के लिए सर्वे टीम को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed