फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बूथ पर पोलियो की दवा पिलाने में गाजीपुर प्रदेश में अव्वल

बूथ पर पोलियो की दवा पिलाने में गाजीपुर प्रदेश में अव्वल

Wed, 10 Apr 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
बूथ पर पोलियो की दवा पिलाने में गाजीपुर प्रदेश में अव्वल
ग़ाजीपुर। पल्स पोलियो अभियान के तहत जनपद में पांच साल के 5.4 लाख बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके तहत जनपद में 2009 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों के माध्यम से सात अप्रैल को 3.5 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। जिसमें जनपद ने 66.01 फीसदी कवरेज कर प्रदेश में बूथ पर पिलाई गई पोलियो की खुराक में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

जिले में पोलियो की खुराक पिलाने में मुहम्मदाबाद ब्लॉक सबसे आगे रहा, जिसमें 126 बूथों के माध्यम से कुल 29,327 बच्चों को दवा पिलाई गई। दूसरे स्थान पर देवकली ब्लॉक रहा जहां 121 बूथों के माध्यम से 23896 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सिन्हा ने बताया कि पल्स पोलियो के लिए जिले में कुल 2009 बूथ बनाए गए थे जिसमें गाजीपुर ने प्रदेश में सबसे अधिक 66 फीसदी परिणाम हासिल किया है। आठ अप्रैल से 15 अप्रैल तक के लिए 945 टीमें बनाई गई हैं जो घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक पिलाने का कार्य कर रही हैं। एसीएमओ डॉ. केके वर्मा ने बताया कि आठ अप्रैल से घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाने वाली टीम द्वारा कुल 39754 जबकि नौ अप्रैल को 38808 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। उन्होंने बताया कि 5.4 लाख बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें अब तक 82 फीसदी उपलब्धि मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed