फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पवन एक्सप्रेस के पहियों में आग से मचा हड़कंप

पवन एक्सप्रेस के पहियों में आग से मचा हड़कंप

Mon, 21 Jan 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
पवन एक्सप्रेस के पहियों में आग से मचा हड़कंप
नंदगंज(गाजीपुर)। छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस को जाने वाली 11062 पवन एक्सप्रेस की एसी बोगी से शनिवार की देर रात अचानक आग की लपटें उठने लगीं। इसे देख यात्रियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने चेनपुलिंग कर गाड़ी को रोकवा दिया। घटना गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से आगे आंकुसपुर स्टेशन के पास हुई। आपातकालीन नंबरों पर सूचना दी गई। मौके पर अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए तथा आग पर काबू पाया। आग का कारण ब्रेक बाइंडिग बताया जा रहा है। ट्रेन को काशन के माध्यम से नंदगंज स्टेशन लाया गया। वहां पूरी तरह से जांच कर करीब डेढ़ घंटे बाद गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस को आंकुसपुर में रोक दिया गया था।
विज्ञापन

बीती रात मुंबई जा रही पवन एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से करीब छह किलोमीटर आगे आंकुसपुर के गेट नंबर 16 के पास पहुंची थी कि अचानक थर्ड एसी बोगी के पहिये से आग की लपटें उठने लगीं। इसे देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत चेनपुलिंग कर गाड़ी को रोकवा दिया। जानकारी मिलने पर चालक तथा ट्रेन के गार्ड अलोक कुमार मौके पर पहुंच गए तथा इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी। गार्ड के पास मौजूद अग्निशमन यंत्र के माध्यम से आग पर काबू पाया गया। कर्मचारियों ने बताया कि ब्रेक बाइंडिग की वजह से पहिये से रगड़ खाकर आग की लपटें उठने लगीं। इसके बाद चालक काशन के माध्यम से ट्रेन को 11 बजकर 50 मिनट पर नंदगंज स्टेशन पर ले आया। यहां पर तकनीकी टीम ने पूरी ट्रेन की जांच की। करीब एक घंटे बाद पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद गाड़ी को 12 बजकर 45 मिनट पर आगे के लिए रवाना किया गया। इस घटना के चलते इस रूट पर करीब डेढ़ घंटे तक गाड़ियों का संचालन ठप रहा। इस दौरान पीछे से आ रही लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस को भी आंकुसपुर स्टेशन पर खड़ा करा दिया गया था। स्टेशन मास्टर जयदीप मिश्रा ने बताया कि 11062 पवन एक्सप्रेस के पहियों में अचानक आग लग गई थी। आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना के कारण डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed