{"_id":"5c44b638bdec2273703ffd58","slug":"171548006968-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को अब जवाब देगी जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को अब जवाब देगी जनता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल(गाजीपुर)। गांव के महादेवा में समाजवादी पार्टी के विजन एवं विकास पदयात्रा के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन को मजबूती देने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा अवसरवादी राजनीति कर रही है।
जंगीपुर के विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से अराजकता का माहौल है। यह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। काला धन वापस लाने की बात कहने वाली भाजपा सरकार के संरक्षण में कई धनकुबेर देश का करोड़ों रुपये डकार गए। समय आने पर उनका भी खुलासा हो जाएगा। भाजपा सरकार ने किसानों, छात्रों, नौजवानों के साथ धोखा किया है। सपा-बसपा के लोगों से आह्वान किया कि आपसी मतभेद भुला कर एकजुट हो जाएं। अन्य वक्ताओं ने कहा कि अब गठबंधन से भाजपा के लोग डर गए हैं। आगे आने वाले समय में जनता भाजपा को जवाब देगी। इस मौके पर अमला यादव, भीम यादव, योगेन्द्र यादव, नंदकिशोर, अशोकानंद जी महराज, प्रदीप यादव, गौतम राम, सतेन्द्र यादव, कमला यादव, त्रिभुवन, लल्लन यादव, चंदन, रघुनाथ राम, ओमप्रकाश यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता नंदलाल राम एवं संचालन राजेंद्र यादव ने किया।