फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   खरीद केंद्र न खुलने से किसान परेशान

खरीद केंद्र न खुलने से किसान परेशान

Wed, 02 Jan 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
खरीद  केंद्र न खुलने से किसान परेशान
गाजीपुर। धान खरीद के दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी खरीद में तेजी नहीं आ रही है। अभी तक 44840 मीट्रिक टन से कुछ अधिक की खरीद हुई है। यह पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम है। खरीद में तेजी लाने के लिए क्रय केंद्रों की संख्या में इजाफा तो हुआ है, लेकिन कई जगहों पर केंद्र न खुलने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शासन ने इस साल जनपद को एक लाख 87 हजार 400 मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बीते वर्ष की तुलना में कम है। इस बार विभिन्न संस्थाओं के 47 क्रय केंद्र खोले गए। किसानों के हो-हल्ला के बाद तेरह और केंद्र खुले। इसके बाद भी किसान धान क्रय केंद्रों को लेकर परेशान रहे, तो तीन और केंद्र खोला गया है। इस तरह वर्तमान में कुल 63 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें मार्केटिंग के 16, सोसाइटी के दो, पीसीएफ के 20, पीसीयू एवं यूपी एग्रो के तीन-तीन, कर्मचारी कल्याण निगम पांच, एनसीसीएफ दस, एफसीआई का एक तथा कुछ दिन पहले नैकाफ के तीन केंद्रों को लक्ष्य आवंटित कर खरीद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खरीद के लिए पहली नवंबर से 28 फरवरी तक की अवधि निर्धारित है। अब तक 44840.860 एमटी धान खरीद हुई है। यह लक्ष्य के सापेक्ष 23.93 प्रतिशत है। बीते वर्ष दो लाख 58 हजार एमटी के सापेक्ष अब तक 109534.870 और कुल 172107.692 एमटी की खरीद हुई थी। केंद्र न खुलने से किसानों को परेशानी हो रही है। मजबूर होकर किसान बिचौलियों को धान बेचने को विवश हैं। इस संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने कहा कि निर्धारित अवधि में लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

0000
इनसेट...
दो केंद्रों पर नहीं खरीदा धान
गाजीपुर। धान की खरीद के दो महीने बीत गया लेकिन दो क्रय केंद्रों ने छटांक भर भी धान नहीं खरीदा है। पता चला है कि एग्रो और नैकाफ के एक-एक केंद्र की बोहनी नहीं हुई है। अब तक जो धान की खरीद हुई है उसमें खाद्य विभाग 23256.190, नैकाफ 180.038, पंजीकृत सहकारी समिति 1729.240, पीसीएफ 4494.832 तथा पीसीयू ने 2788.480 एमटी धान की खरीद की है। इसके अलावा यूपी एग्रो 247.320, कर्मचारी कल्याण निगम 2939.460, एनसीसीएफ 8970.500, भारतीय खाद्य निगम 234.800 मीट्रिक टन धान खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
इनसेट..
6618 किसानों से खरीदा धान
गाजीपुर। जिले में 6618 किसानों से अब तक 44840.860 एमटी धान की खरीद हुई है। मार्केटिंग ने 3759, सोसाइटी ने 293, नैकाफ 23, पीसीएफ ने 842, पीसीयू ने 259, यूपी एग्रो 60 तथा कर्मचारी कल्याण निगम ने 373 किसानों से अब तक खरीद की है। इसके अलावा एनसीसीएफ ने 934 एवं एफसीआई ने 75 किसानों से धान खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed