{"_id":"5c2ba92abdec2256d437640b","slug":"171546365226-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में दिखाएंगे मेधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में दिखाएंगे मेधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत प्रदेश के चयनित छात्र-छात्राओं के प्रोजेक्ट मॉडल की जनपद स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन चार जनवरी को राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के परिसर में होगा। इस प्रतियोगिता में गाजीपुर जिले के अलावा मऊ, आजमगढ़ और बलिया जिले के छात्र अपने-अपने मॉडलों के साथ प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार मिश्र ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) कार्यालय के माध्यम से सभी संबंधित प्रधानाचार्यों को प्रेषित किया है।
इंस्पायर अवार्ड योजना के क्रियान्वयन को अंतिम रूप प्रदान करने के लिए प्रदेश स्तर पर श्रेष्ठ मॉडल वाले अभ्यर्थियों का चयन हो चुका है। प्रदेश स्तर से चयनित छात्र-छात्राओं की संख्या 56 है। इसमें गाजीपुर के 50, मऊ से तीन, आजमगढ से दो और बलिया से एक छात्र शामिल है। जिले स्तर पर श्रेष्ठ मॉडल का चयन करने के लिए जिला स्तरीय तीन सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। इस टीम में डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. अकबरे आजम और लखनऊ की विशेषज्ञ डॉ. स्वाति परिहार शामिल हैं। चयन समिति के माध्यम से श्रेष्ठ मॉडल के जो भी छात्र-छात्राएं चयनित किए जाएंगे, उनकी अगली प्रतियोगिता राज्य स्तर पर लखनऊ में होगी। यह योजना भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग से संचालित की जा रही है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र- छात्राओं और संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को रमसा कार्यालय से सूचना भेजकर अवगत कराया जा चुका है। इस संबंध में राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य राम अवतार यादव ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड योजना के माध्यम से छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का सुनहरा मौका है। इस प्रतियोगिता से छात्रों का रूझान विज्ञान के प्रति बढ़ता है। इससे छात्रों में सोचने समझने की शक्ति बढ़ती है।