{"_id":"5c0c0729bdec2241c9370e15","slug":"171544292137-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खिलाफ दूसरे दिन भी जारी रहा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के खिलाफ दूसरे दिन भी जारी रहा धरना
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)। तहसील के पास स्थित रामलीला मैदान के चबूतरा पर शनिवार को दूसरे दिन भी पिता के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों के साथ बेटे का धरना जारी रहा। पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को कोसते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की।
वीरबहादुर सिंह ने कहा कि मेरे पिता के हत्या के दो माह होने वाले हैं। पुलिस अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर रही। क्षेत्राधिकारी के तबादला होने के बाद जांच के आगे बढ़ाया जाए। अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासभा के जिलाध्यक्ष राज कुमार सिंह कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए। यदि हमारी मांगें पूर्ण नहीं की गई तो थाना का घेराव करने के साथ ही चक्काजाम भी करेंगे। इस मौके पर प्राचीन रामलीला समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, ग्राम प्रधान अभईपुर बबलू सिंह, बसपा नेता गोपाल राय, भाकपा माले जिला सचिव राम प्यारे, पूर्व प्रधान सैदाबाद शिवाशंकर, पूर्व प्रधान देवढ़ी गजाधर पाल, प्रधान तारनबांध महेंद्र सिंह, धर्मचंद्र खरवार, बब्बन सिंह, कामेश्वर सिंह, अखिलेश सिंह, रामचीज यादव, विनोद सिंह आदि रहे।