{"_id":"5c0c0647bdec22416e626f50","slug":"171544291911-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से नकदी सहित हजारों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से नकदी सहित हजारों का सामान जला
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवकली (गाजीपुर)। नंदगंज थाना क्षेत्र के आलमपुर ग्रामसभा अंतर्गत सादुल्लाहपुर गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीस हजार नकदी सहित झोपड़ी में रखा हजारों का गृहस्थी का सामान जल गया।
सादुल्लाहपुर निवासी चंद्रिका राजभर का परिवार रोज की तरह शुक्रवार की रात रिहायशी झोपड़ी में सो गया। रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। इसकी सूचना परिवार के लोग को हुई तो वह आनन-फानन में झोपड़ी से भागकर बाहर आए। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोगों की नींद टूट गई और वह घरों से निकलकर बाहर आ गए। शोर-शराबे के बीच जिसे जो साधन मिला, उसी से आग बुझाने में जुट गया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित चंद्रिका ने बताया कि आग की घटना में तीस हजार नकदी सहित हजारों के गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई है। बताया कि आग में सब कुछ जल जाने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। आलम यह है कि न तो तन ढकने के लिए कपड़ा बचा है और न ही खाने के लिए अनाज।