फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   धान क्रय केंद्र खोलने के लिए तहसीलदार को पत्रक सौंपा

धान क्रय केंद्र खोलने के लिए तहसीलदार को पत्रक सौंपा

Thu, 06 Dec 2018 11:30 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
धान क्रय केंद्र खोलने के लिए तहसीलदार को पत्रक सौंपा
सेवराई(गाजीपुर)। मांग के विपरीत धान क्रय केंद्र खोले जाने से क्षेत्रीय किसानों में रोष व्याप्त है। किसान नेता भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को किसानों ने तहसीलदार विराग पांडेय को पत्रक सौंपा। चेतावनी दिया कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दस दिसंबर से किसान आमरण अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

पत्रक में किसान नेता भानुप्रताप सिंह ने कहा है कि बीते दिनों सैकड़ो किसानों ने सेवराई उपजिलाधिकारी मो. कमर को पत्रक देते हुए दशकों से धान क्रय केंद्र का मुख्य केंद्र रहे साधन सहकारी समिति गोड़सरा को केंद्र बनाने का आग्रह किया था, जिसके सापेक्ष तीन अतिरिक्त केंद्र खोले तो गए हैं। लेकिन सेवराई स्थित साधन सहकारी समिति गोड़सरा को उसमें शामिल नहीं किया गया है। इससे किसानों में रोष है। किसान वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि पिछले कई दशक से सेवराई स्थित साधन सहकारी समिति गोड़सरा को क्रय केंद्र बनाया जा रहा था। जिससे मनिया, बक्सड़ा, बरेजी, चितर के डेरा, लहना, देवल, रायसेनपुर, पालहनपुर, अमौरा, गोड़सरा, भदौरा, फरीदपुर, मौजपुर, महना आदि दो दर्जन से अधिक गांव के सैकड़ों किसानों को अपना धान विक्रय करने में सुविधा होती थी। बीते छह अक्टूबर और बीस नवंबर को उपजिलाधिकारी को पत्रक देने के वावजूद सेवराई साधन सहकारी समिति को धान क्रय केंद्र नहीं बनाया गया है। जिससे किसानों को अपने खून-पसीने से सिंचित फसल को औने-पौने दाम पर बिचौलियों के हाथों बेचने को विवश होना पड़ रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि सेवराई को क्रय केंद्र न बनाने की दशा में दस दिसम्बर से तहसील मुख्यालय पर आमरण अनशन करते हुए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पत्रक सौंपने के दौरान राम प्रवेश सिंह, बृजेश कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह, पप्पू सिंह, टिंकू सिंह, भास्कर कुशवाहा, कल्लू आदि किसान मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed