फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   छह दिसंबर को लेकर प्रशासन सतर्क

छह दिसंबर को लेकर प्रशासन सतर्क

Wed, 05 Dec 2018 10:31 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
छह दिसंबर को लेकर प्रशासन सतर्क
गाजीपुर/मुहम्मदाबाद। अयोध्या के विवादित ढांचा के 26 वें विध्वंस दिवस पर छह दिसंबर को हिंदू संगठनों की ओर से शौर्य दिवस तथा मुस्लिम समुदाय की तरफ से इसे काला दिवस के रूप में मनाए जाने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन एहतियात के तौर पर काफी सतर्क है। बुधवार को एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ल तथा सीआरओ अजय अवस्थी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न हिस्सों में रूट मार्च किया गया।
विज्ञापन

नगर के शहर कोतवाली से पुलिस तथा पीएसी के जवानों के साथ अफसरों ने रूट मार्च निकाला। एसपी ग्रामीण, सीआरओ, एसडीएम सदर, सीओ नगर की देखरेख में कई थानों की पुलिस तथा पीएसी के जवान रूट मार्च किए। यह शहर कोतवाली से निकल कर लालदरवाजा, प्रकाश टाकिज, टाउन हाल, चीतनाथ, नखास, तुलसीयापुर, नई सब्जी मंडी रोड, गोइजी मोड़ होते हुए शहर कोतवाली पहुंची। इस दौरान नगरवासियों से शांति और सौहार्द बरतने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ल ने कहा कि जनपद वासियों से शांति कायम करने की अपील की गई है। साथ ही पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों को पूरी सतर्कता बरतने को कहा गया है। रूट मार्च में एसडीएम सदर शिवशरणअप्पा, सीओ सदर महिपाल पाठक, शहर कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य सहित अन्य पुलिस अफसरों के साथ पीएसी के जवान और पुलिस कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद रमेश यादव की ओर से बुधवार को तहसील के सभी थानाध्यक्षों को इस संबंध में पत्र भेज कर सतर्कता बरतने एवं नियमित चेकिंग का निर्देश दिया गया है। एसडीएम ने तहसील अंतर्गत कोतवाली मुहम्मदाबाद, थाना नोनहरा, भांवरकोल एवं करीमुद्दीनपुर को पत्र भेजकर कहा है कि छह दिसंबर को विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर हिंदू संगठनों द्वारा शौर्य दिवस एवं मुस्लिम संगठनों की तरफ से काला दिवस मनाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में सार्वजनिक स्थानों पर तोड़फोड़ तथा असामाजिक तत्वों की विघटनकारी क्रियाओं के द्वारा शांति भंग की जा सकती है। इसके अलावा धार्मिक क्रांतिकारियों एवं असामाजिक तत्वों की तरफ से महत्वपूर्ण स्थानों पर हमला किया जा सकता है। ऐसी परिस्थिति में भीड़ के सभी स्थानों पर बहुत सारी सावधानी एवं सुरक्षा की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सिनेमा हाल आदि भीड़ युक्त जगहों पर अति प्रशासनिक सतर्कता एवं नियमित चेकिंग की जरूरत बताते हुए उपजिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमण करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed