{"_id":"5ae6098b4f1c1b6d098b708d","slug":"171525025163-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजरत सोहराब बाबा का उर्स मुबारक संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरत सोहराब बाबा का उर्स मुबारक संपन्न
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नंदगंज(गाजीपुर)। हजरत सोहराब अली शाह का दो दिवसीय सालाना उर्स शनिवार को शुरू हुआ, जो रविवार को संपन्न हुआ। उर्स के पहले दिन चादरपोशी और झंडापोशी का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर आलिमो ने दीन और सूफी संतों के बारे में तकरीरें कीं।
नंदगंज स्थित धरवा शरीफ में सोहराब बाबा की मजार पर आयोजित दो दिवसीय सालाना उर्स की शुरुआत शनिवार को बाबा की मजार पर चादरपोशी के साथ हुई। हर साल की तरह इस बार भी बाबा के मजार पर चादर चढ़ाने के लिए जायरीनों की भीड़ उमड़ पड़ी। चादर चढ़ाने वाले सभी अकीदतमंद बाबा का दर्शन कर फूले नहीं समा रहे थे। शाम को पांच बजे के करीब परचम पुशाई झंडा फहराने का कार्यक्रम हुआ। इसी तरह शाम को मगरिब की नमाज के बाद मिलाद और तकरीर का प्रोग्राम हुआ। इसमें दूर-दराज से आए उलेमाओं और हाफिजों ने जोरदार तकरीरें सुनाईं और दीन की बातों का बखान किया। तकरीर में भाग लेने वाले अकीदतमंदों ने पूरी एहराम के साथ इनको आत्मसात किया। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। अंत में लोगों में सिरनी का वितरण किया गया। रविवार की सुबह बाबा की दरगाह पर सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरान ख्वानी का कार्यक्रम शुरू हुआ। दिन में मजार पर फातिहा पढ़ी गई। शाम चार बजे बाबा की चादर आसपास के इलाकों में घुमाई गई। इसके बाद चादर मजार पर चढ़ा कर कार्यक्रम आयोजित हुआ। उर्स का आयोजन बाबा के मजार के गद्दीनशीन मोख्तार अली शाह की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन